No.1

पति: अरे सुनो, मुन्ना रो रहा है चुप कराओ इसे... 
पत्नी (गुस्से में): मैं काम करूं या बच्चे संभालू, 
मैं इसे दहेज में नहीं लाई थी, खुद ही चुप करा लो। 
पति: फिर रोने दे… मैं कौन सा इसे बारात में लेकर गया था..
No.2

एक नवविवाहित जोड़ा बर्तन की दुकान में झगड़ रहा था।
पत्नी- ये वाला स्टील का गिलास लो,
पति-नहीं, जरा और बड़ा गिलास लेंगे,
दुकानदार- साहब जी, महिला दिवस भले ही चला गया है, लेकिन मैडम जो कह रही हैं, वही गिलास ले लीजिए ना
पति -“अरे यार तुम्हे बेचने की पड़ी है लेकिन इस छोटे से गिलास में मेरा हाथ घुसता नहीं है,
मैं इसे माँजूगा कैसे?
------
पति : तुम हर बात पर हमेशा मेरा-मेरा करती हो, तुम्हें हमारा कहना चाहिए
पत्नी कुछ ढूंढ रही होती है अलमारी में….
पति : क्या ढूंढ रही हो ?
पत्नी : हमारा पेटीकोट
No.3

आज भी बहुत से घरों में खाना खाते वक्त अगर बच्चे के हाथ से पानी गिर जाता है तो...
पोछा बाद में जाता है। पहले बच्चे को धोया जाता है।
No.4
सवारी-: कैसे ड्राइवर हो.. 
ठीक से ऑटो चलाना भी नहीं आता.? 
ऑटो वाला- सॉरी मैडम आज ही आया हूं.. 
मैं जेट एयरवेज में पायलट था..???
No.5
टेक्नोलॉजी के तमाशे
एक पत्नी सुबह-सुबह बिस्तर से सीधे 
उठकर मेकअप कर रही थी।
तभी पति की भी आँख खुल गयी।
पति: पगला गयी हो क्या, 
सुबह सुबह मेकअप...!!!
पत्नी: चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना 
फोन खोलना है, उसमें चेहरा पहचान कर 
खुलने वाला लॉक लगा दिया था और अब 
वह मुझे पहचान नही रहा है...!!!
पति तब से बेहोश है